Rudraprayag NewsBig NewsRahul Gandhi News

बाबा केदार की शरण में पहुंचे राहुल गांधी, भक्तों को परोसा भंडारा, तस्वीरों में देखें उनका अलग अंदाज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। रविवार शाम राहुल गांधी करीब 5.30 बजे आरती में शामिल हुए थे। सोमवार सुबह कांग्रेस नेता ने धाम में भंडारा भी लगाया।

UTTARAKHAND

राहुल गांधी ने लगाया केदारनाथ धाम में भंडारा

रविवार को राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में पहुंचे भक्तों को अपने हाथ से चाय पिलाई। दोपहर में उन्होंने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा।

UTTARAKHAND

संत समाज ने दिया राहुल गांधी को आशीर्वाद

इस दौरान भंडारा खाने पहुंचे संत समाज के लोगों ने राहुल गांधी के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कई लोग कांग्रेस नेता के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए भी नजर आए।

UTTARAKHAND

समर्थकों को नहीं किया निराश

केदारनाथ धाम पहुंचे राहुल गांधी ने अपने समर्थकों को निराश न करते हुए उनका अभिवादन किया। केदारनाथ धाम में उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ भी एकत्रित दिखी।

UTTARAKHAND

सेवा में बिता रहे अपने दिन

बाबा केदार के दर पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ये दिन सेवा में बिता रहे हैं। हर दिन उनका एक नया रूप देखने को मिल रहा है। उनके इस रूप को देखने के बाद उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें