Entertainment

Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान ने चप्पल से शख्स को पीटा, वीडियो वायरल, मांगी माफी

Rahat Fateh Ali Khan: सिंगिंग की दुनिया में राहत फतेह अली खान एक जाना माना चेहरा है। उनकी आवाज़ के लाखों लोग कायल है। ऐसे में अब उनसे जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। राहत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो एक शख्स को चप्पल से मारते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो को देख सभी लोग हैरान रह गए।

राहत फतेह अली खान ने शख्स को चप्पल से पीटा

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। खबरों की माने तो इस वीडियो में पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान एक शख्स को चप्पल मारते हुए नज़र आ रहे है। खा जा रहा है की जिस इंसान को वो पीट रहे हैं वो और कोई नहीं उनका नौकर है।

https://twitter.com/drdia_a/status/1751262637445226825

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

राहत फ़तेह अली खान की ये वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें वो एक इंसान को काफी बेरहमी से मारते नज़र आ रहे है। वीडियो में वो कहते नज़र आ रहे है की खान है मेरी बोतल? जिसके बाद वो उस शख्स को घसीटते हुए भी नज़र आए। कुछ ही समय में वीडियो इंटरनेट पर छा गया। हर कोई सोशल मीडिया पर सिंगर के इस व्यवहार की आलोचना कर रहा है।

राहत फतेह अली खान ने वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी

वीडियो वायरल होते ही सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ वीडियोस पोस्ट की। जिसमें वो सफाई देते नज़र आ रहे है। वीडियो में वो कहते हुए नज़र आ रहे है की ये एक उस्ताद और शागिर्द के बीच की बात है। इसके अलावा उन्होंने उस शख्स के साथ भी वीडियो डाली जिसको वो चप्पल से पीट रहे थे। तो वहीं दूसरी वीडियो में वो माफी मांगते हुए नज़र आ रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें