Almora NewsHighlight
कोरोना काल में लगातार लोगों की मदद कर रहे राघव जुयाल, आज पहुंचे अल्मोड़ा


अल्मोड़ा : बॉलीवुड एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल इन दिनों राज्य में कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की दिन रात मदद करने में जुटे हैं। राघव कई संस्थाओं के साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहें हैं और मदद कर भी चुके हैं।
वहीं आज सोमवार को राघव जुयाल अल्मोड़ा पहुंचे। यहां एसएसजे परिसर के खेल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पत्रकार सहित अन्य लोग भी थे। इस दौरान राघव ने कहा हम लोकल लड़के हैं। हम बस लोगों की मदद करना चाह रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने बताया कि अभिनेता ने आक्सीमीटर,दवाएं आदि क्षेत्र में वितरण के लिए दी हैं।राघव यहां पर हैलीकॉप्टर से पहुँचे थे, इसके बाद वह दूसरे जिले में मदद को रवाना हुए।