Entertainment

Radhika Apte Pregnant: मां बनने जा रही हैं राधिका आप्टे, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें की पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे मां (Radhika Apte Pregnant) बनने वाली है। जल्द ही उनके घर खुशिया दस्तक देने वाली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें पोस्ट की। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। अभिनेत्री की पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मां बनने वाली हैं राधिका आप्टे (Radhika Apte Pregnant)

बीते दिन यानी 16 अक्टूबर को राधिका ने बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। जहां वो सिस्टर मिडनाइट फिल्म की स्क्रीनिंग अटेंड करने गई थीं। ऐसे में राधिका का बेबी बंप देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने सभी को सरप्राइज दे दिया। शादी के करीब 12 साल बाद अभिनेत्री मां बनने वाली है।

फैंस ने दी बधाई

राधिका ने इंस्ट्राग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “सिस्टर मिडनाइट यूके प्रीमियर।” उन्होंने अपनी कुछ सिंगल फोटोज शेयर की तो वहीं कुछ फोटोज में फिल्म की कास्ट के साथ पोज दिए। बेबी बंप देखकर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा, ‘OMG, राधिका प्रेग्नेंट है। बधाई हो।’ तो वहीं दूसरे ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के लिए बधाई।’

साल 2012 में हुई शादी (Radhika Apte Husband)

राधिका के लुक को देखा जाए तो उन्होंने इस दौरान ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस वीयर की थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिंपल बन बनाया। बता दें कि अभिनेत्री ने ब्रिटिश वॉयलिनिस्ट और कंपोजर बेनडिक्ट टेलर(Radhika Apte Husband) से साल 2012 में शादी की है। दोनों मुंबई और लंदन में साथ रहते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें