Big NewsDehradun News

उत्तराखंड : डॉ. आरबीएस रावत बने सीएम के प्रमुख सलाहकार

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रावत पर भरोसा जताते अपना सलाहकार नियुक्त किया है। जी हां सीएम ने उत्तराखंड वन विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख मुख्य वन संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की कई महत्वपूर्ण समितियों से जुड़े डा. आरबीएस रावत को अपना प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया है। भारतीय वन सेवा के योग्यतम अफसरों में इनकी गिनती होती है।  डा. रावत लंबे समय तक वन विभाग के मुखिया रहे।

वन विभाग के मुखिया रहते हुए डा. रावत को तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अपर मुख्य सचिव बनाने की पहल की थी, लेकिन आईएएस लाबी ने इस महत्वपूर्ण पद पर गैर आईएएस को बिठाने के प्रयासों को विफल कर दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें