EntertainmentHighlight

Pushpa 2 ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार, सबसे तेज कमाने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) सिनेमाघरों में राज कर रही है। पुष्पा 2 की आंधी थमने का नाम ही नहीं ले रही। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि पहले वीकेंड में एंट्री कर रही फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज(Pushpa 2 Collection Worldwide) कर दिया है। इस रिकॉर्ड के बारे में फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी है।

पुष्पा 2 ने 500 करोड़ा का आंकड़ा किया पार (Pushpa 2 Worldwide Collection)

माइथ्री मूवी मेकर्स ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़(Pushpa 2 Worldwide Collection) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ फिल्म सबसे तेज वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने वर्ल्डवाइड बेहतरीन कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर की फिल्म ने केवल छह दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जिससे एनिमल के नाम सबसे तेज 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला रिकॉर्ड था। ऐसे में अब ये रिकॉर्ड पुष्पा 2 के नाम हो गया है।

पुष्पा 2 के नाम कई रिकॉर्ड

पुष्पा 2 ने रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। अल्लू अर्जुन की फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग (164.25 करोड़) करने वाली फिल्म बन गई है। अब तक फिल्म तीन दिनों में 380 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म ने संजू, लियो और टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा कमाई कर ली है।

पुष्पा 2 का बजट (Pushpa 2 Budget)

बता दें कि पुष्पा 2 को 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म ने अपना बजट पार कर लिया है। जल्द ही फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें