Entertainment

Pushpa 2: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी पुष्पा 2, इतने करोड़ में खरीदे फिल्म के डिजिटल राइट्स

Pushpa 2 OTT Rights: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पुष्प 2 का दर्शक काफी वक्त से इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हो गया था। जिसके बाद फैंस फिल्म का दूसरा पार्ट देखने के लिए काफी बेताब है। आए दिन मेकर्स फिल्म से जुड़ा अपडेट शेयर करते रहते है। हाल ही में फिल्म का टीज़र जारी किया गया था। ऐसे में अब फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर खबर सामने आ रही है।

PUSHPA 2

Pushpa 2 के इस सीन में लगे 60 करोड़ रूपए

फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 के लिए मेकर्स ने काफी बड़ा बजट रखा है। फिल्म में एक छह मिनट का सीन है जिसके लिए मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है। इस सीन के लिए करीब 60 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। इस सीन को फिल्माने के लिए एक महीने का समय लगा था। बता दें की फिल्म के ओटीटी राइट्स भी खरीदें जा चुके है।

इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स (Pushpa 2 OTT Rights)

खबरों की माने तो नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के डिजिटल राइट्स खरीदें है। 100 करोड़ में फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए गए है। बता दें की ये कीमत प्रभास की सालार और राम चरण की RRR से बहुत कम है। नेटफ्लिक्स ने सालार के राइट्स 162 करोड़ और आरआरआर के 350 करोड़ में लिए थे।

इतना हुआ फिल्म का बजट (Pushpa 2 Budget)

पुष्पा 2 के बजट की बात करें तो मेकर्स ने फिल्म में काफी पैसा लगाया है। फिल्म का बजट RRR जितना हो गया है। पुष्पा 2 500 करोड़ के बजट में बानी है। तो वहीं आरआरआर का बजट 550 करोड़ था।

पुष्पा 2 का टीजर हुआ रिलीज

मेकर्स ने 8 अप्रैल को पुष्पा 2 का टीजर जारी किया था। इसके साथ ही फिल्म से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना का लुक भी रिवील किया था। फिल्म 15 August 2024 को रिलीज की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें