UttarakhandUttarkashi News

पुरोला विधायक ने जताया सीएम धामी का आभार, कहा घोटाले की रकम की रिकवरी की जाए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए उत्तराखंड के उद्यान निदेशक हरमिन्दर सिंह बवेजा को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद दुर्गेश लाल ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। बता दें हरमिन्दर सिंह बवेजा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप थे।

विधायक ने जताया सीएम का आभार

पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश लाल ने सीएम धामी का आभार जताते हुए कहा कि हरमिन्दर सिंह बवेजा हिमाचल प्रदेश से ब्लैकलिस्ट होने के बाद उत्तराखंड में आए। उत्तराखंड में आकर उन्होंने बागवानी को कमजोर करने का काम किया है। बवेजा के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

दुर्गेश लाल ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की जगह सलाखों के पीछे है। विधायक ने कहा बवेजा ने प्रदेश में जो भी घोटाले की रकम हजम की है उसकी भी रिकवरी उससे की जानी चाहिए।

कई आरोपों से घिरे हैं हरमिन्दर सिंह

उद्यान निदेशक हरमिन्दर सिंह बावेजा पर आरोप थे कि उन्होंने 35 रुपये के किवी के पौधे को 275 रुपये की दर पर खरीदा। जबकि 77000 पौधों के लिए किसी तरह की कोई निविदा नहीं की गई। उद्यान निदेशक पर मनमाने तरीके से उत्तराखंड में अदरक के बीज व हल्दी के बीज की दरों को बढ़ाकर महंगी दरों पर खरीदे जाने के आरोप भी लगे थे।

इसके साथ ही उनपर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं प्रदर्शनी के तहत कई महोत्सव का आयोजन के नाम पर व्यय करने का आरोप लगा था। इसके साथ ही सेमिनार और प्रदर्शनी के नाम पर अपने व्यक्तिगत हित साधने के भी आरोप लगे थे।

हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारी हैं बावेजा

उत्तराखंड के उद्यान निदेशक हरमिन्दर सिंह बावेजा हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिकारी हैं। लेकिन फिलाहल वो उत्तराखंड उद्यान विभाग में प्रतिनियुक्ति पर थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें