Big NewsDehradun News

विवादों में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, दो युवकों ने लगाया विधायक हॉस्टल में मारपीट करने का आरोप

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर दो युवकों ने विधायक हॉस्टल में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवकों ने विधायक दुर्गेश्वर लाल पर उनका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। जबकि विधायक ने बिना सूचना दिए वीडियो बनाने और अभद्रता का करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने इस मामले में अपनी तहरीर दी।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर दो युवकों ने लगाए आरोप

दो युवकों ने पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर मारपीट का आरोप लगाया है। मोरी के बेगल गांव निवासी कुलदीप और अतुल ने विधायक पर आरोप लगाया है कि पुरोला विधायक दुर्गेश लाल उन्हें जबरदस्ती इंद्रेश अस्पताल से गाड़ी में बैठा कर विधायक हॉस्टल में लाए। जहां उनके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने मारपीट की। इसके साथ ही दोनों ने विधायकों पर मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।

दो युवकों ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों युवकों ने उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन में घोटाले को लेकर एक मामले में विधायक से शिकायत की। जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। लेकिन विधायक के कहने पर ठेकेदार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने नेहरू कॉलोनी पुलिस थाने में इसकी तहरीर दी है।

dehradun

विधायक ने इसे बताया आपसी विवाद

जहां युवकों ने ये आरोप लगाए हैं तो वहीं विधायक दुर्गेश्वर लाल ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी देकर कहा है कि दोनों युवक उनसे मिलने आए थे। दोनों का अपने गांव में किसी से विवाद है उसी को लेकर दोनों युवक उनसे भी विवाद कर रहे थे। जिसे अब दोनों युवक गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। विधायक ने आरोप लगाए हैं कि दोनों युवक नशे के आदि हैं और उन्हें दोनों से जान का खतरा है। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें