Entertainmenthighlight

Punjabi Singer Rajvir Jawanda ने तोड़ा दम!, 11 दिन पहले हुए थे हादसे का शिकार

Punjabi Singer rajvir jawanda Death: फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज बुधवार 8 अक्टूबर को का मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। दरअसल 27 सितंबर को उनका पिंजौर के पास मोटरसाइकिल से एक्सिडेंट हो गया था। इस दौरान वो गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बीते 11 दिनों से वो वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। जिसके बाद आज उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Punjabi Singer rajvir jawanda Death राजवीर जवंदा का निधन

Punjabi Singer rajvir jawanda की मौत से पूरी इंडस्ट्री में शोक में है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स सभी उनकी मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं। 35 साल के राजवीर जवंदा शादीशुदा थे। अपने पीछे वो पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

कब कैसे और कहां हुआ राजवीर का एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजवीर बाइक से शिमला जा रहे थे। तभी सोलन जिले के बद्दी के पास उनकी गाड़ी ने नियंत्रण खो दिया। पहले उन्हें तुरंत ही सोलन जिले के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बाद में उन्हें फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार एक्सिडेंट से उनके सिर और रीढञ की हड्डी में काफी चोटें आईं थीं। बीते 11 दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे।

जानें कौन थे राजवीर जवंदा?

पंजाब में जन्मे राजवीर जवंदा ने यू तो कई सारे गानें गाए है। लेकिन उनके ‘तू दिस पैंदा’, ‘खुश रेहा कर’, ‘सरदारी’, ‘सरनेम’, ‘आफरीन’, ‘लैंडलॉर्ड;, ‘डाउन टू अर्थ’ और ‘कंगनी’ जैसे गानों को काफी पसंद किया गया। इन गानों से उन्हें पंजाबी संगीत जगत में पहचान मिली। सिंगिग के साथ उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की है। उन्होंने सूबेदार जोगिंदर सिंह (2018), जिंद जान (2019) और मिंडो तासीलदारनी (2019) जैसी पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है।

राजवीन के निधन पर दुखी है नेता

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ट्विटर पर सिंगर के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा, “राजवीर जवंदा के असामयिक निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कई दिनों के बहादुरी भरे संघर्ष के बाद, वह हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए, आपकी भावपूर्ण आवाज़ और जीवंत आत्मा हमेशा हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। आपकी आत्मा को शांति मिले, राजवीर।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button