National

पंजाब पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जम्मू- कश्मीर के रहने वाले हैं।

आतंकियों के पास से बरामद हुए हथियार

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी गौरव ने बताया कि आरोपियों से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन के साथ एक पिस्तौल, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरी बरामद की गई हैं।

आने वाले दिनों में हो सकता था हमला

बता दें कि इस आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभालता है। उसकी शह पर पंजाब को त्योहारों में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। पंजाब में आने वाले दिनों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें