National

पंजाब के सीएम भगवंत ने अमृतपाल के गिरफ्तार होने के बाद दी प्रतिक्रिया, युवाओं से की खास अपील, पढ़ें आप भी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल को गिरफ्तार कर पुलिस एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस काफी दिनों से अमृतपाल को ढूंढ रही थी। वहीं अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि 35 दिन हो गए थे और आज अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि देश की शांति और कानून को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं करेंगे। न ही हम बदले की राजनीति करते हैं।

भगवंत मान ने दिया पंजाबियों का धन्यवाद

भगवंत मान ने पंजाबियों को अमन-शांति, आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि पंजाब के लोगों ने इन 35 दिनों में अमन-शांति, आपसी भाईचारे को बना कर रखा। इससे पहले, बहुत कोशिश हुई कि भाईचारे और माहौल को बिगाड़ा जाए। लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया।

पूरी रात सोया नहीं करता रहा काम- भगवंत मान

वहीं भगवंत मान ने बताया कि उन्हें कल रात पूरी सूचना आ गई थी। जिस कारण वो पूरी रात नहीं सो पाए। उन्होने कहा कि वो हर 15-30 मिनट में जानकारी ले रहे थे क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि कोई कानून-व्यवस्था की स्थिति बन जाए।

सीएम ने युवाओं से कहा बहकावें में न आए

भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं से एक बार फिर से अपील की कि वे नफरती फैक्टरियों का ईंधन न बनें। वे इनके बहकावे में न आएं। मान ने कहा, “मैं पंजाब के युवाओं के हाथों में बड़ी-बड़ी डिग्रियां देखना चाहता हूं, इंटरनेशनल मुकाबलों में मेडल देखना चाहता हूं।”

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें