Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, प्रख्यात पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को मिला पद्मभूषण सम्मान

देहरादून : देश के प्रख्यात पर्यावरणविद डा. अनिल प्रकाश जोशी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज दिल्ली स्थित अपने भवन में पद्मभूषण से सम्मानित किया। बता दें कि इसकी घोषणा बीते साल की गई थी लेकिन कोरोना के कहर के कारण कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका और अब कोरोना का कहर कम होने के बाद सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां उत्तराखंड के प्रख्यात पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी को पद्मभूषण सम्मान मिला।

आपको बता दें कि डा. अनिल प्रकाश जोशी को पर्यावरण और हिमालय के संरक्षण की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। डॉ अनिल प्रकाश जोशी पर्यावरण की बेहतरी को किए गए अपने कार्यों और कोशिशों के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं। वह हरित कार्यकर्त्ता होने के साथ ही हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के संस्थापक भी हैैं।

डा. जोशी मुख्य रूप से पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और संरक्षण के लिए पारिस्थितिकी समावेशी अर्थव्यवस्था के विचार को लेकर आए। आफको बता दें कि करीब 71% वन भूभाग वाले उत्तराखंड में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से पार पाने के लिए डा. जोशी वर्ष 2010 से विभिन्न मंचों से राज्य में सकल पर्यावरणीय उत्पाद के आकलन की पैरवी करते रहे। जीईपी के महत्व को समझते हुए इसी वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकार ने निर्णय लिया कि राज्य में अब जीडीपी की तर्ज पर जीईपी का आकलन किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें