National : हिमाचल प्रदेश के संजौली में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेंडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हिमाचल प्रदेश के संजौली में प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी बैरिकेंडिंग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Renu Upreti
2 Min Read
Protestors broke barricades in Sanjauli, Himachal Pradesh, police lathicharged

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद को लेकर चल रहा हिंदू संगठनों का प्रोटेस्ट थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज संजौली में विरोध-प्रदर्शन के लिए बड़ी तादाद में जमा हुए हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी है। प्रदर्शनकारी मस्जिद की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग तोड़ रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया।

हिमाचल प्रदेश के मंत्री का बयान

इस मुद्दे पर कांग्रेस के सीनियर नेता और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादत्य सिंह का बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि सभी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। लेकिन कोई ऐसी स्थिति न बने जिससे प्रदेश की शांति खराब हो। प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने नहीं दिया जा सकता है। उन्होनें कहा कि पूरा मामला कोर्ट में है। अगर वो जगह अवैध पाई गई तो कार्रवाई होगी और कानून के तहत उसको ढहाया जाएगा।

हिंदू संगठनों की क्या है मांग?

बता दें कि हिंदू संगठनों की मांग है कि मस्जिद का अवैध निर्माण तुड़वाया जाए। बीते दिन मल्याणा में दोनों समुदायों के बीच हुई लड़ाई के बाद यह मामला भड़क उठा था। यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश की सियासत पर भी छाया हुआ है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने विधानसभा में मस्जिद निर्माण के मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होनें कहा था, संजौली बाजार में महिलाओं का चलना मुश्किल हो गया है। चोरी हो रही है। लव जिहाद जैसी घटनाएं हो रही हैं। मस्जिद का अवैध निर्माण हुआ है। पहले एक मंजिल बनाई, फिर बिना परमिशन के बाकी मंजिलें बनाई गईं। 5 मंजिल की मस्जिद बना दी गई है। प्रशासन से यह सवाल है कि मस्जिद के अवैध निर्माण का बिजली-पानी क्यों नहीं काटा गया?

Share This Article