Uttarkashi NewsBig News

बड़कोट में पेयजल की मांग को लेकर प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर निकाला जुलूस

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर पंपिंग पेयजल योजना समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. वहीं मांगों को लेकर पूर्व सैनिक आठवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे.

बड़कोट में पेयजल की मांग को लेकर प्रदर्शन

उत्तरकाशी के बड़कोट नगर क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में खाली बर्तन लेकर ढोल नगाड़ों के साथ सड़क पर विशाल जुलूस निकाला. जिसके बाद महिलाएं तहसील परिसर पहुंची और जमकर प्रदर्शन किया। वहीं अनशन स्थल पर पूर्व सैनिक प्रवीन सिंह रावत आठवें दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे और अनिश्चितकालीन धरना 48वें दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने प्रशासन से पेयजल पम्पिंग योजना के स्वीकति की मांग की।

महिलाओं ने खाली बर्तन बजाकर निकाला विशाल जुलूस

बड़कोट नगर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शिव मंदिर में एकत्रित हुई. जहां महिलाओं ने खाली बरतनों के साथ नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुऎ तहसील परिसर तक ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जुलूस निकला और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एसडीम के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन भेजा और बड़कोट के लिए पेयजल की मांग। जिसके बाद महिलाएं अनशन स्थल पर आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंची और पेयजल आपूर्ति की मांग की।

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा आंदोलन

आंदोलनकारियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि जब तक बड़कोट नगर के लिए दीर्घकालिक पेयजल पंपिंग योजना एवं अन्य मांगे स्वीकृत नहीं की जाती हैं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें