उधम सिंह नगर। यहां दिनेशपुर में राज्य के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। अरविंद पांडेय यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
उत्तराखंड के दिनेशपुर को सबसे लिए आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी उपलब्धि के मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए अरविंद पांडेय दिनेशपुर पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान पहुंच गए और अरविंद पांडेय का विरोध शुरु कर दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस को खासी मसक्कत करनी पड़ी। पुलिस के जरिए लगाई गई बैरिकेड्स को भी किसानों ने हटा दिया और आगे बढ़ गए।
किसानों ने अरविंद पांडेय के दिल्ली जाकर कृषि मंत्री से मुलाकात करने और उत्तराखंड के किसानों का कृषि बिलों के समर्थन की बात करने पर गहरी नाराजगी जताई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार किसानों पर जबरन कृषि बिल के रूप में काला कानून थोप रही है।
आपको बता दें कि अरविंद पांडेय का इससे पहले भी विरोध हो चुका है। वहीं रुद्रपुर में बीजेपी की किसान रैली के विरोध में भी किसानों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था।