Dehradun NewsHighlight

बिना कागजात के वाहन में ले जा रहे थे संरक्षित पशु, लोगों ने किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

देहरादून के बाबूगढ़ चुंगी पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन में संरक्षित पशु ठूसे हुए थे। बिना कागजात के संरक्षित पशु को ले जाने पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों के उग्र होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा।

बिना कागजात के वाहन में जा रहे थे संरक्षित पशु

घटना बीती शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाबूगढ़ चुंगी पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। वाहन में तीन संरक्षित पशु को ठूंस कर रखा गया था। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। लोगों ने चालक से पशु के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे।

भीड़ ने वाहन को घेरा

चालक कागजात नहीं दिखा सका। जिस पर मौके पर एकत्रित हुई भीड़ उग्र हो गई। इस दौरान लोगों ने वाहन को घेर लिया। जिस पर चालक मौके से फरार हो गया। वाहन में सवार दूसरे व्यक्ति को लोग घेरे रहे। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझने का प्रयास किया। व भी भीड़ में शामिल कुछ लोग पुलिसकर्मियाें के साथ धक्का-मुक्की करने लगे।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाली का घेराव

पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची। जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें