AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

सूचना विभाग में प्रमोशन, केएस चौहान बने संयुक्त निदेशक

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: सूचना विभाग में अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं। केएस चौहान का संयुक्त निदेशक के पद पर प्रमोशन हुआ है। उनके साथ ही अन्य अधिकारियों की भी पदोन्नति हुई है। केएस चौहान को विभाग का बेहद सक्रिय अधिकारी माना जाता है।

केएस चौहान सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से सरलता से पहुंचाने में एक्सपर्ट हैं। साथ ही सरकार की योजनाओं का राज्य और राज्य के बाहर प्रचारित करने का काम भी उनके जिम्मे रहा है। कई बार सरकार की ओर से बतौर प्रतिनिधि भी कार्यक्रमों हिस्सा लेने जा चुके हैं।

गंणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में राजपथ पर निकलने वाली उत्तराखंड की झांकी को तैयार कराने की जिम्मेदारी भी केएस चौहान बखूबी निभा चुके हैं। राज्य की झांकी को उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिली और पुरस्कृत भी किया गया।

उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के लिहाज से एक बेहतर शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए भी केएस चौहान बेहद सक्रिय रहें हैं। पिछले कुछ सालों में इस क्षेत्र में खासा काम हुआ है। केएस चौहान उत्तराखंड में कई बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसरों को लाने में सफल रहे। इनके जरिए राज्य की कई लोकेशंस पर फिल्में भी शूट हुईं हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें