Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

एक्शन मोड में प्रशासन : हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू

हल्द्वानी में जिला प्रशासन द्वारा सड़क और चौराहे चौड़ीकरण को लेकर फिर से चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. काठगोदाम के नरीमन चौराहे से ग़ौलापुल तक सड़क के दोनों तरफ 12 मीटर अतिक्रमण चिन्नीकरण की कार्रवाई की गई है.

सड़क चौड़ीकरण को लेकर चिन्हीकरण की कार्रवाई शुरू

एसडीएम परितोष वर्मा ने मंगलवार को एनएच और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चिन्हीकरण करते हुए लोगों को स्वयं अपना अतिक्रमण तोड़ने की अपील की.

SDM ने की खुद अतिक्रमण हटाने की अपील

एसडीएम परितोष वर्मा ने कहा कि निश्चित समय देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है. अगर समय रहते अतिक्रमण नहीं हटता है तो बलपूर्वक अतिक्रमण तोड़कर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें