बॉलीवुड की प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपने अभिनय के दम पर छाई हुई है। प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्में भी कर रही है। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी आने वाली अमेरिकन वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के लिए मुंबई में व्यस्त है। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस के साथ एक खुश खबरी शेयर की।
- Advertisement -
उन्होंने बताया की वह फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में अभिनय करने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना भी होंगे। इस खबर को सुनते ही उनके फैंस ने कमेंट कर उनको बधाई देनी शुरू कर दी है। अब इसी को लेकर जॉन सीना ने भी प्रियंका का स्वागत किया है।
जॉन सीना ने किया प्रियंका का स्वागत
जॉन सीना ने हेड्स ऑफ स्टेट फिल्म का हिस्सा होने पर ख़ुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर लिखा की वह अमेज़न स्टूडियोज का धन्यवाद करना चाहेंगे की उन्होंने ऐसी ड्रीम टीम को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना। आगे उन्होंने लिखा की वह इद्रिस एल्बा के साथ हेड्स ऑफ स्टेट में काम करने के लिए उत्साहित हूं। साथ ही उन्होंने प्रियंका के लिए लिखा की वह नई कास्ट सदस्य विश्व प्रसिद्ध प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर जताई ख़ुशी
जॉन सीना का ट्वीट पढ़ने के बाद प्रियंका ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा तहे दिल से स्वागत करने के लिए शुक्रिया जॉन सीना। साथ ही उन्होंने आगे कहा की वो सेट पर जाने के लिए उत्साहित है। जॉन सीना के ट्वीट पर प्रियंका का रेस्पॉन्स बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस दोनों ही दिग्गज कलाकारों को एक साथ काम करते हुए देखने के लिए काफी एक्सीटेंड है।
- Advertisement -
मई में शुरू होगी शूटिंग
आपको बता दें की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इद्रिस एल्बा भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे । फिल्म के निर्देशक इल्या नैशमुल्लर है। तो वहीं इस फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर जोश एपेलबाउम और आंद्रे नेमेक है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के मई महीने में शुरू हो जाएगी।
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने दी थी हेड्स ऑफ स्टेट की जानकारी
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने आर्टिकल का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट करते हुई इस नए प्रोजेक्ट “हेड्स ऑफ स्टेट” की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने जॉन और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए कैप्शन लिखा “ऑन टू द नेक्स्ट”।
इसी के साथ प्रियंका रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज ‘सिटाडेल में भी नज़र आएगी। जिसके प्रमोशन के लिए वह मुंबई भी आई हुई है। वेब सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो में रिलीज़ की जाएगी। जिसका पहला एपिसोड 28 अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा।