Entertainment

प्रियंका ने अपनी आने वाली सीरीज सिटाडेल की तस्वीरें की शेयर, स्पाई के किरदार में नज़र आएगी देसी गर्ल

प्रियंका ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने आने वाली वेब सीरीज की तस्वीरें पोस्ट करी। सीरीज का नाम सिटाडेल है। कुल नौ तस्वीरें प्रियंका ने अपने फैंस के लिए डाली।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आने वाली सीरीज सिटाडेल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब प्रियंका ने सिटाडेल सीरीज की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। फैंस सिटाडेल सीरीज की झलक देख बेहद खुश हुए और प्रियंका को बधाई भी देते नज़र आए। देसी गर्ल प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर लिखा “पहली झलक ” @Citedalonprime

प्रियंका तस्वीर में रेड ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। तस्वीरों में प्रियंका किसी पर गन तानते हुए दिख रही हैं। इस सीरीज में प्रियंका का किरदार पहले किए गए किरदारों से काफी अलग होगा। शायर की गई तस्वीरों के पोस्ट होने पर कई बॉलीवुड सितारों और फैंस ने प्रियंका को बधाई दी। फैंस प्रियंका की आने वाली सीरीज के लिए बहुत उत्तेजित है।

सिटाडेल सीरीज के किरदार

सीरीज में प्रियंका एक स्पाई का किरदार निभा रहीं है। स्पाई का नाम नाडिया सिंह है। फिल्म में प्रियंका के अलावा रिचर्ड मैडेन जो सिटाडेल के एजेंट है। उनके किरदार का नाम मेसन केने है। छह एपिसोड की यह सीरीज 28 अप्रैल को रीलीज़ की जाएगी। बता दे शुरुवात में केवल दो एपिसोड ही रिलीज़ होंगे। एक सीजन में कुल छह एपिसोड होंगे।

हॉलीवुड में प्रियंका की दूसरी सीरीज

प्रियंका की आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के अलावा प्रियंका ने साल 2015 में क्वांटिकों में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। क्वांटिको में प्रियंका एक एजेंट के किरदार में नज़र आयी थी। कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी फिल्म लव अगेन का ट्रेलर भी इंस्टाग्राम पर डाला था। प्रियंका की हॉलीवुड मूवी लव अगेन भी इस साल रिलीज़ होगी।

इंडियन वर्ज़न में नज़र आएंगे वरुण – समांथा

सिटाडेल वेब सीरीज के इंडियन एडॉप्शन में वरुण धवन मुख्य भूमिका में होंगे। वरुण के साथ समांथा रूथ भी इस सीरीज का हिस्सा होगी। बता दे इस सीरीज को अमेज़न प्राइम प्रोडूस करेगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें