प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन प्रियंका फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे कर रही है। इसके अलावा वो कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही है।
- Advertisement -
हाल ही में में अभिनेत्री की हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज़ हुई थी। दर्शकों द्वारा इसको खूब प्यार मिला। अब इसी सीरीज को लेकर एक अपडेट आ रहा है।
मेकर्स ने किया दूसरे सीजन का ऐलान
बॉलीवुड की देसी गर्ल की हॉलीवुड एक्शन सीरीज सिटाडेल को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। जिसमें प्रियंका की एक्टिंग और एक्शन की खूब तारीफ हुई। सीरीज के पहले सीजन को इतना प्यार मिलने के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर सीरीज OTT प्लेटफार्म अमेजन प्राइम की सबसे ज्यादा सर्च्ड की जाने वाली सीरीज बन गई। इसी वजह से ये सीरीज दूसरे सीजन के लिए वापस आ रही है। गुरूवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने इस बात की पुष्टि की।
- Advertisement -
सीरीज का पोस्टर हुआ रिलीज़
इस अनाउंसमेंट के साथ सिटाडेल के सीजन टू का पोस्टर भी रिलीज़ कर दिया गया है। पोस्टर में प्रियंका और रिचर्ड एक साथ खड़े हुए है। दोनों ने एक दूसरे से मुंह फेरा हुआ है।
इसके अलावा अमेजन और एमजीएम स्टूडियोज की हेड जेनिफर सल्के ने भी सीरीज को ग्लोबल फिनोमिना बताया है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे सीजन के बनाने की भी जानकारी दी है। बता दें की दूसरे सीजन का निर्देशन जो रूसो द्वारा किया जाएगा।
सीरीज का भारतीय रीमेक
सिटाडेल का पहला सीजन अभी भी अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो रहा है। सीरीज का आखिरी एपिसोड कल रिलीज़ किया जाएगा। प्रियंका और रिचर्ड के अलावा इस सीरीज में लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी शामिल है। इसके अलावा इस सीरीज का भारतीय रीमेक भी आने वाली है। भारतीय सिटाडेल में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन का एहम रोल है।