Haridwar NewsHighlight

प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने गंगा घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन, पीएम मोदी को दी नसीहत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा मंगलवार को अपने परिवार के साथ हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचकर वीआईपी घाट पर उन्होंने अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गंगा किनारे पुष्पांजलि अर्पित की।

वर्ल्ड वॉर को लेकर पीएम को दे डाली ये नसीहत

हरिद्वार पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा ने वर्ल्ड वॉर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को भी नसीहत दे डाली। वाड्रा ने कहा कि ‘ मैं कोई राजनीतिक बात नहीं कर रहा हूं लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि देश के प्रधानमंत्री को या किसी भी देश को वर्ल्ड वॉर का फायदा नहीं उठाना चाहिए। युद्ध को लेकर भारत को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए।’

गांधी परिवार के बलिदान को जनता है पूरा देश : वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि गांधी परिवार ने जो बलिदान दिया है उसे पूरा देश जानता है। आज पूरा परिवार एक साथ है तो निश्चित रूप से जनता सब जानती और समझती है। इसका परिवर्तन सबको जल्द ही देखने को मिलेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें