National

मध्य प्रदेश में चुनावों के लिए तैयार कांग्रेस, प्रियंका गांधी करेंगी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों को लेकर अभी से सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी को लेकर अब कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।

नर्मदा की पूजा के बाद करेंगी जबलपुर में रोड शो

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना करेंगी जिसके बाद 12 जून को जबलपुर में रोड शो करेंगी। इस दौरान वह एक रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।

मध्य प्रदेश का जबलपुर सबसे बड़ा शहर

बता दें कि मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर सबसे बड़ा शहर है। इस क्षेत्र में कांग्रेस ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी।

दो लाख से ज्यादा लोग होंगे रैली में शामिल

जानकारी मिल रही है कि प्रियंका गांधी रैली स्थल के रास्ते में मौजूद रानी दुर्गावती की एक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी, जिन्होंने मुगलों से लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। वही कांग्रेस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस रैली में कम से कम दो लाख लोग शामिल होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें