Almora NewsHighlight

अल्मोड़ा वनाग्नि हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख, धामी सरकार से की ये अपील

अल्मोड़ा के बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से चार वन कर्मचारियों की मौत मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताया है। इसके साथ ही राज्य की धामी सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का आग्रह किया है।

अल्मोड़ा वनाग्नि हादसे पर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने गए 4 कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर संभव स्तर पर सहायता का आग्रह मैं राज्य सरकार से करती हूं।’

वनाग्नि की घटनाओं में हुई है कई गुना बढ़ोतरी : प्रियंका

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि ‘पिछले कई महीने से उत्तराखंड के जंगल लगातार जल रहे हैं। सैकड़ों हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में भी जंगलों में जगह-जगह आग लगने की सूचनाएं हैं। एक स्टडी के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कई गुना बढ़ोतरी हुई है।’

प्रियंका गांधी ने की वनाग्नि की घटनाओं को रोकने की अपील

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर हमारे हिमालय और पर्वतीय पर्यावरण पर हुआ है। मेरी केंद्र और राज्य सरकारों से अपील है कि आग लगने की घटनाओं के रोकने के उपाय हों और हिमालय को बचाने के लिए सबके सहयोग से व्यापक स्तर पर कारगर प्रयास किए जाएं।’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें