National

प्रियंका गांधी ने जबलपुर में किया जनता को संबोधित, शिवराज सरकार पर लगाए आरोप, जनता से किए चुनावी वादे

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में चुनवों की तैयरियां शुरू कर दी है। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचीव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबलपुर के शहीद स्मारक मैदान से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होनें वहां मौजूज जनता से कांग्रेस क सरकार बनने पर कई सारी योजना को पूरा करने का वादा किया।

हर माह देंगे नारी सम्मान निधि

प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को डेढ़ हजार रूपये हर महिने नारी सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही कमलनाथ सरकार के समय जो कर्ज माफी शूरू की गई थी उसे भी पूरा किया जाएगी यह मेर गांरटी है। इस दौरान जनता को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से कांग्रेस ने हिमाचल और कर्नाटक में अपनी सभी योजना को लागू किया है ठीक उसी प्रकार हम मध्य प्रदेश में भी अपने वादों को पूरा करेंगे।   

शिवराज की सरकार में मिला सिर्फ 21 लोगों को रोजगार

वहीं प्रियंका गांधी इस दौरान जमकर शिवराज सरकार पर जमकर बरसी। उन्होनें कहा कि शिवराज की सरकार में भ्रष्टाचार रिश्वत वाद चल रहा है और 225 से ज्यादा घोटाले भी हो चुके हैं। उन्होनें शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होनें किसानों के मुआवजे पर भी घोटाला किया है। साथ ही उन्होनें बेरोजगारी पर भी सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि तन साल में राज्य में केवल 21 लोगों को ही रोजगार मिला है।

100 यूनिट बिजली करेंगे माफ- प्रियंका गांधी

इस दौरान प्रियंका गांधी ने जनता ने वादा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में हम 100 यूनिट बिजली माफ करेंगे और 200 यूनिट बिजली हाफ होगी। बता दें कि जनता को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी ने नर्मदा तट पर पूजा अर्चना की।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें