Entertainment

अमेरिका पहुंचते ही काम पर लौटी Priyanka Chopra, इस हॉलीवुड फिल्म की शुरू की शूटिंग

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति सिंगर निक जोनस(Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी के साथ पिछले महिने भारत आई हुई थीं। मुंबई में एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने परिवार के साथ होली भी खेली। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का रोका फंक्शन भी अटेंड किया। जिसके बाद 30 मार्च को प्रियंका अमेरिका चली गई। ऐसे में अमेरिका पहुंचने के बाद अभिनेत्री वापस काम पर लौट गई हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म का ऐलान किया है।

priyanka-chopra_

Priyanka Chopra का अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैडल से एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने अपने आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट की फोटो शेयर की। इस फोटो को देखकर बताया जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा की नेक्सट फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ होने वाली है। जिसकी तैयारीयां शुरु हो गई है। इस फिल्म को हैरिसन क्वेरी द्वारा लिखा गया है। तस्वीर में प्रियंका ने लिखा, “और हम वापस आ गए।”

priyanka chopra post

प्रियंका-संजय लीला भंसाली साथ करेंगे काम?

रिपोर्ट की माने तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करती नजर आ सकती है। प्रियंका ने हाल ही में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली से मुलाकात की थी। लेकिन इस खबर पर अभी तक ना ही पीसी या फिल्म निर्माता ने मुहर लगाई है। 

प्रियंका चोपड़ा वर्कफ्रंट 

प्रियंका के पास कई बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपनी डॉक्युमेंट्री ‘वुमन ऑफ माइ बिलियन’ का ऐलान किया। अजितेश शर्मा ने इस डॉक्युमेंट्री को डायरेक्ट किया है। ये डॉक्युमेंट्री प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएंगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें