Entertainment

टर्की- सीरिया में आए भयानक भूकंप पीड़ितों के लिए आगे आई प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से की मदद की अपील

priyanka chopra

टर्की -सीरिया में बीते दिनों पहले विनाशकारी भूकंप आया था। जिस से चंद मिनटों में ही हज़ारों लोग मलबे में ढेर हो गए। भूकंप की वजह से अभी तक करीब 35,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं और बचाव कर्मी अभी भी रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाल रहे हैं। इसी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने टर्की में आए भूकंप में पीड़ित लोगों की तस्वीरें पोस्ट कर उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

टर्की और सीरिया में भूकंप से दोनों देशो के हालात बेहत खराब हैं। कई संस्थाए लोगों की मदद कर उन्हें बचाने में लगी हुई हैं। कई जानी मानी हस्तियां भी टर्की और सीरिया से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हो गया है।

भूकंप की तस्वीरें की साझा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सीरिया और टर्की की कुछ वीडियोस और तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में देखा जा सकता है की कैसे दोनों देशो में भूकंप से भारी तबाही मची हुई है। एक वीडियो में रेस्क्यू टीम 3 महीने के बच्चे को निकालती नज़र आ रही है तो वहीं दूसरी वीडियो में एक पिता मलबे में दबे अपने बच्चे को पत्थर तोड़के निकालने की कोशिश कर रहा है।

तस्वीरें पोस्ट कर लोगों से की मदद की अपील

प्रियंका ने वीडियोस और तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा “एक हफ्ते बाद, विनाशकारी भूकंप से टर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। बचाव अभियान अर्थक है, जो इस तरह के कुछ उम्मीद भरे पलों को जन्म देते है, जैसे एक तीन महीने की बच्ची को मलबे से निकाला गया। कई ऐसे हैं जो अभी भी फंसें हुए हैं, उनके परिवार इंतज़ार कर रहे है, की कोई चमत्कार हो जाए। प्रकर्ति का प्रकोप किसी को नहीं बक्शता, लेकिन हम सभी मदद कर सकते है। जमीन पर काम करने वाले संगठनो का विवरण मेरे हाइलाइट्स में है। मुझे उम्मीद है की आप जिस तरह से भी हो मदद के लिए आगे आएंगे।

लोगों ने की इस नेक दिल काम की सरहाना

प्रियंका चोपड़ा के इस स्वार्थहीन काम को सबने सराहा और कमेंट कर उनके इस नेकदिल काम की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा टर्की की तरफ से शुक्रिया तो वही दूसरे यूजर ने कहा काश आपके जैसे दूसरे सेलिब्रिटीज भी होते। प्रियंका के चाहने वाले लोगों ने इस नेक काम के लिए उनको तहे दिल से धन्यवाद किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें