Big NewsUttarakhand

प्रियंका और मानसी ने ज्वाइन करने से किया इंकार, कहा- जब ग्रेजुएट हूं तो फिर दोबारा क्यों करूं इंटर ?

सोमवार को प्रदेश में पहली बार आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के तहत खिलाड़ियों को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रदेश में 31 खिलाड़ियों का इसके लिए तयन हुआ था। लेकिन शैक्षिक योग्यता और खेल की उपलब्धि के अनुरूप पद न मिलने पर बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका चौधरी और गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने दोबारा इंटर करने के कारण नौकरी लेने से इंकार कर दिया है।

जब ग्रेजुएट हूं तो फिर दोबारा क्यों करूं इंटर

मानसी नेगी को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के तहत वन दरोगा का पद दिया जा रहा था। लेकिन उन्होंने ज्वाइन करने से मना कर दिया है। जिसका कारण दोबारा इंटर करना। मानसी नेगी का कहना है कि जब वो ग्रेजुएट हैं तो दोबारा से इंटर क्यों करेंगी।

चार साल जाना पड़ेगा पीछे

बता दें कि गोल्डन गर्ल मानसी को वन दरोगा का पद दिया गया है। जिसके लिए वो वेरीफिकेशन भी किया गया था लेकिन पद के लिए इंटर साइंस के नियम ने उनकी राह रोक दी। उनका कहना है कि जब एक बार को इंटर और ग्रेजुएशन कर चुंकी हैं तो दोबारा इंटर क्यों करेंगी। उन्होंने कहा कि वो फिजिकल एजुकेशन से स्नातक कर चुकी हैं। फिलहाल वो बीपीएड कर रही हैं लेकिन उनसे कहा जा रहा है कि उन्हें अब दोबारा से साइंस से इंटर करना पड़ेगा। वो ऐसा क्यों करेंगी वो पांच साल पीछे क्यों जाएंगी। इसलिए उन्होंने वन विभाग में ज्वाइन करने से मना कर दिया है।

शैक्षिक योग्यता और खेल की उपलब्धि के अनुरूप नहीं मिला पद

बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रियंका चौधरी का कहना है कि उन्होंने आवेदन किया था और अपनी खेल उपलब्धि और शैक्षिक योग्यता के सभी प्रमाणपत्र लगाए थे। लेकिन उन्हें उनकी शैक्षिक योग्यता और खेल की उपलब्धि के अनुरूप पद नहीं मिला है। लेकिन क्वालीफिकेशन के साथ मांगी गई रिक्वायरमेंट को पूरा करने के बावजूद उन्हें लोअर पद दिया जा रहा है। इसलिए उन्होंने नहीं ज्वाइन नहीं किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वो रेलवे में इससे ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका ने उनकी अचीवमेंट के साथ क्वालीफिकेशन को इग्नोर करने का आरोप लगाया है। दोनों खिलाड़ियों के ज्वाइन ना करने के फैसले के बाद विभाग सकते में हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें