Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: प्रीतम सिंह का बयान, ट्वीट करने वालों पर हो कार्रवाई, BJP में जाने के सवाल पर दिया ये जवाब

pritam-singh

 

देहरादून: कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के बाद से ही घमासान मचा हुआ है। चर्चाएं चल रही थी कि कांग्रेस के बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। खबरों का इशारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ओर था। लेकिन उन्होंने ही स्थिति को पूरी तरह रसे साफ कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जो लोग उनके भाजपा में जाने की हवा उड़ा रहे हैं उनकी खुद हवा उड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। जिन लोगों ने चुनाव के दौरान या फिर इससे पहले ट्वीट कर पार्टी को असहज किया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के बाद जो रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी गई कि गुटबंदी की वजह से कांग्रेस हारी है और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन व यहां के प्रभारी यह कहें कि इसमें प्रीतम सिंह शामिल है। ऐसे में निश्चित रूप से उन्हें यह अधिकार है कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व से यह कहें कि इसकी जांच कराई जाए। कहा कि पूर्व उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए, जिसे लेकर वह आहत थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें