Uttarakhand : हाईकमान से मिली प्रीतम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

हाईकमान से मिली प्रीतम सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
PRITAM SINGH CONGRESS

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को हाईकमान की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी जोरों शोरों पर हैं। जिसे लेकर प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

हाईकमान से मिली बड़ी जिम्मेदारी

हाईकमान से मिली जिम्मेदारी के बाद प्रीतम सिंह का कद बढ़ गया है। बता दें प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा से छठी बार विधायक हैं। इसके अलावा पूर्व में वे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

तीखी प्रतिक्रिया के चलते अकसर वो सुर्खियों में बने रहते हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रीतम सिंह को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने से साफ हो गया है कि अब हाईकमान से उनकी नज़दीकियां और बढ़ जाएंगी।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।