Almora NewsBig News

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट की प्रिंसिपल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा के द्वाराहाट में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल की संदिग्ध रिस्थितियों में मौत हो गई। अपने आवास में प्रधानाचार्य का शव मिलने के बाद से कॉलेज परिसर में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है प्रिंसिपल का शव अपने आवास पर अचेतावस्था में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रिंसिपल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

घटना शनिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल रचना सिंह (59) निवासी काशीपुर कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। 22 मई को प्रधानाचार्य अपने मेडिकल अवकाश के बाद द्वाराहाट लौटी थी। जिसके बाद से रोजाना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उनके आवास पर उन्हें लेने के लिए आते थे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शनिवार को भी कर्मी उनके आवास पर प्रधानाचार्य को लेने के लिए पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेतावस्था में मिली। घटना की सूचना पर कॉलेज प्रबंधन ने चिकित्सकों को मौके पर बुलया। चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर प्रधानाचार्य रचना सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें