National

रामजन्मभूमि के पुजारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सरकारी अवकाश, वेतन बढ़ेगा, मिलेगा आवासीय भत्ता

रामजन्मभूमि के पुजारियों की किस्मत बदलने वाली हैं। अब पुजारियों व कर्मचारियों को सरकारी स्तर की सुविधा मिलेगी। रामलला की सेवा में नियुक्त पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधा श्रीराममंदिर ट्रस्ट देगा।

आवासीय भत्ता व मिलेगी चिकित्सीय सुविधा

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। दावा किया जा रहा है कि अब पुजारी के रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।

पुजारियों को मिलेगा सरकारी अवकाश

इसके साथ ही सरकारी अवकाश होने पर पुजारियों को भी अवकाश दिया जाएगा। रामलला की सेवा में अभी चार पुजारी सहित कुल आठ कर्मचारी तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पुजारियों के वेतन भी बढ़ाए जाने की तैयारी है।


Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें