HighlightNational

CNG और PNG की कीमत को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे हर महीने तय होंगे दाम

अब देश में घरेलू गैस के दाम तय करने के लिए नए फार्मूले को तय किया गया है। सरकार का दावा है कि इससे घरेलू गैस के दाम में कमी आएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस फार्मूले को मंजूरी दे दी है।

5 से 6 रुपए दाम कम होने की उम्मीद

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू गैस के दाम तय करने के जिस नए फॉर्मूले को मंजूरी दे दी उसके अनुसार गैस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के इंडियन बास्केट के मासिक औसत दाम का 10% होगी। इस फैसले के बाद शनिवार 8 अप्रैल से सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दाम कम हो सकते हैं। इससे PNG की कीमत में करीब 10% और CNG की कीमत में 5 से 6 रुपए प्रति किलो की कमी आने की उम्मीद है।

अब हर महीने तय होंगे दाम

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘घरेलू गैस की कीमत को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है। घरेलू गैस की कीमत अब भारतीय क्रूड बास्केट के अंतरराष्ट्रीय दाम का 10% होगी। ये हर महीने तय किया जाएगा।’

अनुराग ठाकुर के मुताबिक कैबिनेट ने APM गैस के लिए 4 डॉलर प्रति मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) की कीमत, 6.5 डॉलर प्रति MMBTU की सीमा को मंजूरी दी।

फार्मूले में नया क्या है


नए फॉर्मूले के तहत हर महीने गैस की कीमत तय की जाएगी। पुराने फॉर्मूले के तहत हर 6 महीने में गैस की कीमत तय की जाती रही। वहीं, अब घरेलू नैचुरल गैस की कीमत के लिए इंडियन क्रूड बास्केट की पिछले एक महीने की कीमत को आधार बनाया जाएगा।

पुराने फॉर्मूले के तहत दुनिया के चारों गैस ट्रेडिंग हब (हेनरी हब, अलबेना, नेशनल बैलेसिंग प्वाइंटर (UK) और रूसी गैस) के पिछले एक साल की कीमत (वॉल्यू वेटेड प्राइस) का औसत निकाला जाता है और फिर इसे तीन महीने के अंतराल पर लागू किया जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें