UttarakhandHighlight

सात नवंबर को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी राष्ट्रपति, ये रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। बता दें राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर होगा जब स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी। उनके उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

  • सात नवंबर को राष्ट्रपति पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेगी।
  • रात्रि विश्राम राष्ट्रपति देहरादून में करेंगी।
  • राष्ट्रपति का रात्रि भोजन राजभवन में होगा।
  • आठ नवंबर को सुबह जीटीसी हेलीपैड से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।
  • बदरीनाथ धाम में दर्शन और आरती के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए वापस राजभवन लौटेंगी।
  • नौ नवंबर सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस परेड की सलामी लेंगी।
  • इसके बाद राष्ट्रपति यहां से वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें