National

दिल्ली में कल दशहरा, राष्ट्रपति, सोनिया गांधी से लेकर जानें कौन नेता कहां देखेगा रावण का अंत

देश की राजधानी दिल्ली में कल कई जगह दशहरा मनाया जाएगा। सभी बड़ी रामलीला कमेटियों ने देश के नेताओं को अपने यहां आने का न्यौता दिया है। जिनमें अलग-अलग जगह कई नेता जाएंगे।

यहां शामिल होंगी राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति

लालकिला मैदान में रामलीला करा रही श्री धार्मिक लीला कमेटी व लवकुश रामलीला कमेटी के यहां विजय दशमी पर्व में सबसे अधिक व बड़े नेता शामिल होंगे। श्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रवक्ता रवि जैन ने बताया कि उनके यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे।

लव कुश रामलीला कमेटी में आएंगी ये हस्तियां

वहीं लव कुश रामलीमा कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार उनके यहां पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुख्य अतिथि होंगे। लालकिला मैदान में ही रामलीला मंचन करा रही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रवक्ता राहुल शर्मा ने बताया कि उनके यहां पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी आएंगी।

रामलीला मैदान में जाएंगी मीनाक्षी लेखी

वहीं रामलीला मैदान में रामलीला करा रही श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी मुख्य अतिथि होंगी।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में जाएंगी यह मंत्री

उधर, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रामलीला कराने वाले श्री राम धार्मिक रामलीला समिति के चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने मीडिया रिपोर्ट में जानकारी दी कि उनके यहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विजय दशमी पर्व में आएंगी।

श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी में जाएंगे ये

वहीं डेरावाल नगर की नव श्री मानव धर्म रामलीला कमेटी के पंडाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन व सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें