National

पीएम मोदी नहीं राष्ट्रपति करें नए संसद भवन का उद्घाटन, राहुल गांधी की सरकार से अपील

देश में 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए, न कि प्रधानमंत्री को। बता दें कि तय कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं।

कई विपक्ष के नेताओं ने जताई आपत्ति

कई विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन करने पर अपनी आपत्ति जताई, जिसमें कहा गया कि पीएम मोदी सरकार के प्रमुख हैं न कि विधायिका के प्रमुख। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति इसका उद्घाटन क्यों नहीं करेंगे। बता दें कि नया संसद भवन एक त्रिकोणीय आकार की चार मंजिला इमारत के रूप में बना है और 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है।

ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति नए संसद भवन का उद्घाटन क्यों नहीं करेंगे। ओवैसी ने कहा कि हमारे पास शक्तियों का पृथक्करण है और लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष द्वारा संसद का उद्घाटन किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसे से बनाया गया है न कि खुद के पैसे से, पीएम अपने दोस्तों की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

लोकसभा स्पीकर ने दिया उद्घाटन का आमंत्रण

लोकसभा सचिवालय के अनुसार स्पीकर ओम बिरला ने इस सप्ताह पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें नए भवन का उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि एक तरफ जहां 28 मई को देश में नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर की जयंती भी है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें