National

77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित

देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। चारों तरफ आजादी के तराने गूंज रहे हैं। लोगों में काफी उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है। वहीं इस खास मौके पर 77 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह संबोधन आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे से प्रसारित होगा। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। वहीं हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा।  

पीएम मोदी ने की देशवासियों से अपील

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर बदल कर राष्ट्र ध्वज तिरंगे की तस्वीर लगा दी है। उन्होनें देश के लोगों से भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए एक आंदोलन के रूप में ऐसा ही करने की अपील की है। पीएम मोदी ने रविवार को हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। कहा कि आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें। जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा।

77वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारी भीड़

बता दें कि इस बार 77वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद हैं, क्योंकि इस बार कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर कोर्ई प्रतिबंध नहीं है। सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों समेत 1800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से 75 जोडों को भी उनकी पारंपरिक पोशाक में लाल किले पर समारोह देखने के लिए आमंत्रित किया है।  

1800 विशेष मेहमानों में ये है शामिल

लालकिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए 1800 लोगों को आमंत्रित किया गया है, इन 1800 लोगों में 660 वाइब्रेंट गांवो के 40 सरपंच शामिल हैं। इनके अलावा किसान उत्पादन संगठनों से जुड़े 250 लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के 50-50 लाभार्थी, 50 श्रम योगी, जिन्होनें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट और नए संसद भवन के निर्माण में योगदान दिया, सीमा पर सड़को का निर्माण करने वाले कर्मी, 50 खादी कर्मचारी, अमृत सरोवरों का निर्माण करने वाले 50 कर्मी और हर घर जल योजना में काम करने वाले 50 कर्मी, 50 प्राइमरी स्कूल के अध्यापक, नर्सें और मछुआरे इन 1800 विशेष मेहमानों में शामिल हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें