highlightDehradun

IGNFA के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्‍ट्रपति मुर्मू, 22 परिवीक्षार्थियों को दिए पुरस्कार

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत 2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के दीक्षान्‍त समारोह का आयोजन दीक्षान्‍त-गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान (एफआरआई) में किया गया। महामहिम राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

IGNFA के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्‍ट्रपति मुर्मू

साल 2022-24 पाठ्यक्रम के 99 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थी तथा मित्रदेश भूटान के 2 विदेशी प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का समापन हुआ। वर्तमान बैच से सर्वाधिक 15 अधिकारी मध्‍य प्रदेश राज्‍य को प्राप्‍त हुए हैं।

जबकि उत्‍तराखंड को तीन अधिकारियों की सेवाएं मिली। उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले 22 परिवीक्षार्थियों को समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा विभिन्‍न प्रमाण पत्र और पुरस्‍कार प्रदान किए गए।

देश के सभी वन सेवा अधिकारियों को मिलता है यहां प्रशिक्षण

आपको बता दें 1926 से FRI संस्‍थान पहले इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 365 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button