Big NewsUttarakhand

लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, BJP का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार, ऐसे होगा काम

लोकसभा चुनाव को लेकर bjp का माइक्रो मैनेजमेंट प्लान तैयार हो गया है। प्रत्याशियों के चयन के साथ हर बूथ तक पहुंच मजबूत करने के इरादे के साथ भाजपा की ओर से 70 विधानसभा सीटों पर विस्तारकों की नियुक्ति कर दी गई।

माइक्रो मैनेजमेंट प्लान हुआ तैयार

विस्तारकों को पार्टी की ओर से खास सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। सभी विस्तारक बाईक से पूरे विधानसभा का भ्रमण कर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर भी फीड बैक देंगे।

विधानसभा क्षेत्र के लिए किया विस्तारक को रवाना

लोकसभा चुनाव को देखते हुए bjp की तैयारियां तेज कर दी गई है। वहीं अन्य राजनीतिक दलों की तैयारी को देखते हुए भाजपा उत्तराखंड में आगे नजर आ रही है। पार्टी के ओर से लोकसभा चुनाव को देखते हुए 70 की 70 विधानसभा सीट पर विस्तारक नियुक्त किए गए है। जिन्हें विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना भी किया जा चुका है।

फीडबैक के आधार पर मिलेगा टिकट

विस्तारक विधानसभा के हर बूथ पर जाकर पार्टी की मजबूती को लेकर काम करेंगे। वहीं लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों को लेकर फीडबैक लेंगे। जिसकी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेंगे। बता दें भाजपा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते समय विस्तारको के द्वारा जो फीडबैक उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिया जाता है उसी के आधार पर टिकट भी देगी।

पार्टी के हर नेता से लेंगे विस्तारक सुझाव

लोकसभा चुनाव को लेकर अब विस्तारक विधानसभा सीट पर कार्य करेंगे और पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ को मजबूत करने और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात कर भाजपा की रीति नीति समझने का काम करेंगे। इसके साथ ही चुनाव को जीतने के लिए पार्टी के हर नेता से भी सुझाव लेंगे और उन पर अमल करने का काम करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें