Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में खौफनाक वारदात, प्रेमिका से मिलने गए युवक को जिंदा जलाया, मौत

बीते दिनों अल्मोड़ा में हुई वारदात से अभी तक लोग उधर भी नहीं पाए थे किचमोली में एक ऐसे ही हादसे की घटना उजागर हुई है. हालांकि मामला पुराना है लेकिन इस मामले में अब 30  अप्रैल को एफ आई आर दर्ज हुई है.

मामला चमोली के नागनाथ पोखरी  का है जहां प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जिंदा जला दिया। खबर है कि प्रेमी की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है और मामले की छानबीन हो रही है। पूरा मामला 6 अप्रैल का बताया जा रहा है। चमोरी पोखरी के मेहड़ गांव का रहने वाला अमित थपलियाल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 6 अप्रैल को अमित थपलियाल हरिद्वार से अपनी प्रेमिका को मिलने पोखरी आया था।

 

अमित के पिता का कहना है कि लड़की के घरवालों ने उनके बेटे को आग लगाई दी। इसके बाद जांच से बचने के लिए लड़की पक्ष ने खुद ही अमित को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया और यहां से श्रीनगर बेस अस्पताल लिए रेफर किया। श्रीनगर बेस अस्पताल के डॉक्टरों ने भी अमित को देहरादून रेफर किया। आखिर में अमित को इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां अमित ने 13 अप्रैल की रात दम तोड़ दिया।

अमित के पिता का कहना है कि 6 अप्रैल को लड़की पक्ष ने उन्हें 8 बजे शाम को खबर दी कि अमित ने खुद को आग लगाई है। 13 अप्रैल को मृत्यु के बाद लड़के के शौक और अंतिम संस्कार के कार्यों में वक्त लगने के कारण एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाई। 30 अप्रैल को पटवारी चौकी में उनके द्वारा एफ आई आर दर्ज की गई। पीड़ित परिवार ने दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें