UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश में प्री-मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,पढ़ लें ये जरुरी अपडेट

प्रदेश में आज यानी की गुरुवार को बारिश के साथ साथ प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। जबकि 25 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री पूरी तरह से हो जाएगी। मौसम विभाग ने 22 जून को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश, तेज गर्जना और झोंकदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

24 जून तक रहेगी प्री-मानसून की बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 22 से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा। प्री मानसून के दौरान प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होगी। जबकि मैदानी इलाकों में भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

प्रदेश में कई जगह भारी बारिश हो रही है तो कई जगह कोहरा छाया हुआ है। देहरादून में हो रही बारिश से सड़के लबालब पानी से भर गई है। जिस वजह से सड़कों पर आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। कुछ स्थानों पर तो वाहन पानी में डूब गए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें