Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : प्रणव सिंह के फिर बिगड़े बोल, मैं असली चैंपियन, उमेश को बताया मेंढक

cabinet minister uttarakhand

रुड़की: खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह हमेशा ही अपने बिगड़े बोलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने विधायक उमेश कुमार को मेंढक और खुद को असली चैंपियन बताया है। उन्होंने कहा कि वो उमेश कुमार को एक थप्पड़ में धूल चटा देंगे। साथ ही कई गम्भीर आरोप भी लगाए।

चैंपियन यहीं नहीं रुके। उमेश की जीत पर कहा कि परिस्तिथियां बदली हैं। उमेश कुछ नही है, ब्लैक मार्किटिंग से कमाया पैसा और शराब के बल पर उमेश ने चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि ब्लैकमेलिंग, र्भ्ष्टाचारी, बलात्कार जैसे गम्भीर आरोप भी उमेश पर लगाए गए हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक नतीजे कुछ भी रहे हों। लेकिन, खानपुर विधानसभा में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने आपको हारा हुआ नहीं मानता।

क्षेत्र की जनता की सेवा करते आए हैं और करते रहेंगे। वहीं, चैंपियन ने कहा कि झोटा बुग्गी के नीचे चलने वाली टिटरी समझती है कि सारा बोझ उसी पर है। लेकिन, ऐसा होता नहीं है। उमेश कुमार की हालत भी कुछ ऐसी ही है। पैसे और शराब के बल पर जीत कर कोई समाजसेवी नहीं होता।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें