Entertainment

Baahubali 3 Confirmed: खत्म नहीं हुई ‘बाहुबली की कहानी! ‘बाहुबली 3’ पर काम शुरू

अभिनेता प्रभास और बाहुबली (Baahubali ) फिल्म के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। लोगों द्वारा पसंद की गई फिल्म बाहुबली की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। मेकर्स ने बाहुबली 3 की घोषणा (Baahubali 3 Confirmed) कर दी है। फिल्म कन्फर्म हो गई है। ऐसे में जब ये फिल्म रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ सकता है। बता दें कि फिल्म के पहले दो पार्ट को काफी पसंद किया गया है।

बाहुबली 3 हुई कन्फर्म (Baahubali 3 confirmed)

अभिनेता सूर्या और बॉबी देओल की अपकमिंग पैन इंडियन फिल्म ‘कंगुवा’ के प्रोड्यूसर केई ज्ञानवेल राजा ने इस बात का खुलासा किया है कि एस एस राजामौली फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने फिल्मकार से बातचीत की। जिसमें उन्हें पता चला कि राजामौली बहुबली 3 पर काम कर रहे हैं। ये फैसला फिल्म के पहले दो पार्ट की अपार सफलता को देखकर लिया गया है। हालांकि आपको ये भी बता दें कि प्रभास और फिल्म के राइटर विजयेंद्र ने इससे पहले फिल्म के तीसरे पार्ट के बनने की बात को नकारा था।

बॉक्स ऑफिस पर तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

साल 2015 में बाहुबली रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। दो साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट बाहुबली 2: द कन्क्लूजन आया था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मूवी बन गई थी। फिल्म के तीसरे पार्ट के आने से माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले आए दोनों पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें