Haldwani NewsHighlightNainital NewsUttarakhand

ममता बनकर अवैध तरीके से शकीरा करा रही थी महिलाओं की डिलीवरी, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

हल्द्वानी के बरेली रोड गौजाजली में गर्भवती महिलाओं की अवैध तरीके से एक बिल्डिंग में हो रही डिलीवरी का आज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है। ममता बनकर शकीरा नाम की एक महिला अवैध तरीके से क्लीनिक का संचालन कर रही थी।

जिसमें वह बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करा चुकी है। लेकिन बीते कुछ दिन पहले डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने पर एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। जिसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची।

नाम बदलकर अवैध तरीके से करवाती थी डिलीवरी

शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अवैध डिलीवरी कराने वाली महिला के खेल का भंडाफोड़ किया। महिला अपना नाम बदलकर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवाती थी। जिसके पास से स्वास्थ विभाग और प्रशासन को बड़ी संख्या में दवाइयां मिली है। जिसे स्वास्थ्य विभाग ने बरामद कर लिया है।

मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ डॉ रश्मि पंत द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों ही अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां पर अवैध तरीके से क्लीनिक महिला द्वारा चलाया जा रहा था। जिस बिल्डिंग में यह क्लीनिक चल रहा था, उस बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर फिटनेस जिम का संचालन भी हो रहा था।

प्रशासन ने सील किया क्लीनिक

क्लीनिक में इस दौरान भारी मात्रा में बायोवेस्ट भी पकड़ा गया है। जिस पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही क्लीनिक को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है। ममता बनकर क्लीनिक चलाने वाली शकीरा ने मीडिया के सामने यह बात कबूली कि उसके द्वारा कई सालों से यहां पर क्लीनिक चलाकर महिलाओं की डिलीवरी की जा रही थी।

प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के एक्शन के बाद से जिले में अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें