Tehri NewsBig News

सीएम का करीबी बनकर युवक ने की टिहरी झील के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की कोशिश, गिरफ्तार

टिहरी झील में प्रतिबंधित क्षेत्र में एक युवक जाने की अनुमति मांग रहा था. युवक का दावा था कि वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी है. पूछताछ के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति फ्रॉड है. पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

CM का करीबी बनकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कर रहा था कोशिश

घटना शनिवार की है. उपजिलाधिकारी नई टिहरी ने थाना चंबा को सूचना दी कि एक व्यक्ति जो खुद को मुख्यमंत्री धामी का करीबी बता रहा है. टिहरी झील के प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने की अनुमति मांग रहा है. सुचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध से पूछताछ की.

झूठे निकले युवक के दावे

पूछताछ के दौरान पता चला कि व्यक्ति फ्रॉड है. जो झूठ बोलकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमना चाहता था. युवक की पहचान शक्तिपाल सिंह (30) पुत्र अंग्रेज बहादुर निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें