Entertainment

Poonam Pandey को मौत की झूठी खबर फैलाना पड़ा भारी, अभिनेत्री पर 100 करोड़ का मानहानि का केस हुआ दर्ज

महीने की शुरुआत से ही पूनम पांडेय सुर्खियां बटोर रही है। अभिनेत्री अपनी ‘फर्जी मौत’ के नाटक से खबरों में बनी रही। पहले खबर आयी थी की अभिनेत्री पूनम की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गई है।

जिसके बाद अगले दिन अभिनेति ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताय की वो जिन्दा है। सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उन्होंने ये पब्लिसिटी स्टंट किया। ऐसे में ये प्रैंक पूनम पांडेय को महंगा पड़ गया है। अभिनेत्री पर 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज हुआ है।

कानूनी लड़ाई में फंसी पूनम पांडे

पूनम पांडे कानूनी लड़ाई में फंस गई हैं। उनपर 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज हुआ है। पूनम के अलावा उनके पति सैम बॉम्बे पर भी मानहानि का केस दर्ज है। मुंबई के फैजान अंसारी ने दोनों पर 100 करोड़ का मानहानि का केस किया है। केस में आरोप है की दोनों ने मौत की झूठी साजिश रची और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पब्लिसिटी जुटाई।

poonam-pandey-and husband

बॉलीवुड की छवि की खराब

फैजान अंसारी ने FIR में आरोप लगाया कि पूनम और सैम ने अपने पब्लिसिटी स्टंट की वजह से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की सीरियसनेस को घटाया। साथ ही मौत की झूटी खबर भी फैलाई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया की पूनम की इस हरकत से करोड़ों भारतीयों का विशवास टूटा है। साथ ही बॉलीवुड के कई लोगों की छवि भी खराब की है।

poonam-pandey-100 defamation case

पूनम के खिलाफ अरेस्ट वारंट की अपील

इसके साथ ही फैजान ने पूनम के खिलाफ अरेस्ट वारंट की भी अपील की है। उन्होंने लिखा की वो सिविल लाइन्स कानपुर कोर्ट में दंपति के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा रहे है। इसकी एक कॉपी उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर को सौप दी। FIR में फैजान ने एक्ट्रेस के लिए तुरंत अरेस्ट वररेंट की मांग की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button