ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-2′ ने 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। पार्ट टू ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 344 करोड़ का कलेक्शन किया।
‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ रिलीज़ के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया। लेकिन अब फाइनली इस फिल्म को हिंदी में रिलीज़ किया गया। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज़ होने से फैंस इस बात से नाराज़ है।
हिंदी में रिलीज़ हुई फिल्म
चोल साम्राज्य पर आधारित फिल्म पीएस-2 को मेकर्स द्वारा अमेजन प्राइम वीडियो पर पिछले महीने रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, और मलयालम भाषा में रिलीज़ किया था। दर्शकों को फिल्म हिंदी में देखनी थी। जिसको देखने के लिए वो काफी उत्साहित भी थे।
लोग हुए नाराज़
अब जब फिल्म को फाइनली हिंदी में रिलीज़ किया जा चुका है। तो कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी दिखा रहे है। दर्शक इसलिए नाखुश है क्योंकि फिल्म हिंदी भाषा में बड़ी लेट रिलीज़ हुई।
बता दें की अमेज़न प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है। पोस्ट में ऐश्वर्या की तस्वीर है। जिसके साथ उन्होंने फिल्म की हिंदी रिलीज़ की भी जानकारी दर्शकों को दी है। फिल्म का आनद अब दर्शक हिंदी भाषा में उठा सकते है।
फिल्म ने इतने का किया कलेक्शन
पोन्नियिन सेल्वन-2 ने हिंदी में टोटल 16.24 करोड़ का कलेक्शन किया है। देश में फिल्म का नेट कलेक्शन 181.96 करोड़ का रहा। फिल्म ने अपनी ओरिजिनल लैंग्वेज में 143 करोड़ की कमाई की है। तो वहीं तेलुगु में 13 करोड़ का कलेक्शन किया और मलयालम में आठ करोड़ का बिज़नेस किया। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला।