National

कर्नाटक में मतदान जारी, राहुल और प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, ‘कांग्रेस विनिंग 150’ हैशटैग लगाकर जनता से की अपील

कर्नाटक में आज 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है। लोग घरों से निकल कर अपने नेता को चुनने के लिए अपना मत दे रहे हैं। वहीं इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कर्नाटक के लोगों के लिए ट्वीट के माध्यम से मतदान करने की अपील की है।

राहुल गांधी की ट्वीट में जनता से अपील

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से मतदान की अपील की जिसके लिए उन्होनें ट्वीट में लिखा कि “कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। ’40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया। साथ ही उन्होनें ‘कांग्रेस विनिंग150’ हैशटैग का प्रयोग भी किया है।

प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने की अपील की है।  उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। वहीं उन्होनें अपने ट्वीट में कांग्रेस विनिंग150′ हैशटैग का इस्तेमाल किया है और कहा कि यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

224 सीटों के लिए मतदान जारी

बता दें कि आज कर्नाटक में काफी अहम दिन है। आज राज्य की जनता अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए राज्य के लिए अपनी सरकार चुनेगी । वहीं राजनेताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मुख्य रूप से इस चुनाव का मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल के बीच है।  वहीं मतों की गिनती 13 मई को होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें