Udham Singh Nagar NewsHighlight

नशे के खिलाफ प्रहार : चरस के साथ एक तस्कर अरेस्ट, लाखों में आंकी जा रही कीमत

नशे के खिलाफ उधम सिंह नगर पुलिस का प्रहार जारी है. पुलिस ने 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है.

चरस के साथ एक तस्कर अरेस्ट

गदरपुर पुलिस ने बीते रविवार को चेकिंग के दौरान झगडपुरी के पास एक स्कूटी को आते देखा. जिसमें नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी. लेकिन आरोप पुलिस के रुकने का इशारा देख भागने की कोशिश करने लगा. शक होने पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो 16 ग्राम अवैध चरस बरामद की.

लाखों में आंकी जा रही कीमत

आरोपी की पहचान इकरार पुत्र अबरार निवासी धीमरखेडा के रूप में हुई. पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो चरस को लोहाघाट के नवीन नाम के व्यक्ति से लाया था. जो वो महंगे दामों में बेचने वाला था. आरोपी के पास से बरामद की गई चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक लाख से अधिक बताई जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें